कराची में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू
ताजा खबरें, देश-विदेश 5:53 am
पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी में पिछले कई दिनों से हिंसा जारी है. हिंसा पर लगाम लगाने के लिए ये तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों, अपराधियों और अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए अर्धसैनिक बल और पुलिस घर-घर की तलाशी ले रहे हैं.
शहर में पिछले कुछ दिनों की हिंसा में मरने वालों की संख्या 100 को पार गई है.
शहर के लियारी इलाके में गोलीबारी की ताजा घटना के बाद यह अभियान शुरू किया गया है. इस गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए.
सुरक्षा बल लियारी, ओरंगाई टाउन, मालिर, गुलशन-ए-इकबाल, अहसान आबाद, सद्दार और दूसरे इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं.
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कई इलाकों की घेराबंदी की है और यातायात को रोककर तलाशी ले रहे हैं.
पुलिस और अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि पिछले महीने शहर में 300 लोग मारे गए.
गृह मंत्री रहमान मलिक ने प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया है.