ब्रिटेन में बेकाबू होते हालात के मद्देनजर संसद का आपात सत्र

बेकाबू होते हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री कैमरन को संसद का आपात सत्र तक बुलाना पड़ा है.



बर्मिंघम पुलिस ने टीम इंडिया को हिदायत दी है कि वो खेल खत्म होते ही होटल चलें जाए और वहां से निकलें.



साथ ही भारतीय विदेश मंत्री ने उच्चायुक्त को चिट्ठी लिखकर भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखने को कहा है.



गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों से ब्रिटेन जल रहा है. लंदन के बाद दंगों की आग बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लीवरपूल, ग्लूसेस्टर तक पहुंच गई है.



दंगों की आग अब मध्य और उत्तरी इंग्लैंड में फैल गई है. कैंट, नॉटिंघम, ब्रिस्टल, सैलफर्ड, वुलवरहैंप्टन और लैस्टर तक पहुंच चुकी है.



वहीं, ब्रिटेन के बेकाबू हालात ने लंदन में अगले साल होने वाले ओलंपिक पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि ब्रिटिश पुलिस दंगाइयों को महज वैसे बदमाश और क्रिमिनल बता रही है जिनका मकसद लूटपाट और आगजनी करके मजा लेना है.



पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. लंदन की सड़कों पर जवानों की संख्या 6000 से बढ़ाकर 16000 कर दी गई है. दूसरे शहरों में भी पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है. लोगों से सचेत रहने को कहा जा रहा है.



ब्रिटेन में फैले दंगों में अब तक तकरीबन एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Posted by राजबीर सिंह at 4:24 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh