गूगल ने बढ़ाये मोबाइल की दुनिया में क्रांति लाने की तरफ कदम
Posted by राजबीर सिंह
ताजा खबरें,
व्यापार
2:03 am
न्यूयार्क। इंटरनेट जगत में गूगल प्लस का धमाका करने के बाद अब गूगल मोबाइल की दुनिया में क्रांति लाने की तरफ अपने कदम बढा रही है। इसी क्रम में गूगल ने मोबाइल फोन बनाने बनाने वाली अग्रणी कंपनी मोटरोला को खरीद लिया है।
गूगल ने मोटरोला मोबिल्टी होल्डिंग्स को 56,750 करोड डॉलर में खरीदा है। अब गूगल मोटरोला को खरीद एप्पल को टक्कर देने की तैयारी में है। मोटरोला को खरीदने से साफ्टवेयर के साथ गूगल अब हार्डवेयर में अपना परचम लहराएगी। गौरतलब है किमोटरोला के पास करीब 17,000 पेटेंट है। इससे गूगल को सबसे बडा फायदा यह होगा कि गूगल के एंड्रॉयड सिस्टम को पेटेंट के खतरे से मुक्ति मिल जाएगी।

Posted by राजबीर सिंह
at 2:03 am.