यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आना शुरू
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 9:10 pm
मगर इसके दोबारा ऊपर जाने की आशंका है क्योंकि हरियाणा इसमें पानी छोड़ने वाला है.
बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे यमुना का जल स्तर 204.62 मीटर था जो खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे है."
यमुना में जल स्तर बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर चला गया था.
नदी में जल स्तर दोबारा बढ़ सकता है क्योंकि हरियाणा हथिनी कुंड बैराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने वाला है.
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
हरियाणा ने मंगलवार को यमुना में करीब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था जिसके बाद उसमें जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था. साथ ही पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा के कारण भी जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है.
पूर्वी दिल्ली में प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में निचले इलाकों से लोगों को हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है.