सूडान के पूर्वी प्रांत जांगगले में हुए नस्लीय दंगों में ५०० की मौत

दक्षिणी सूडान के पूर्वी प्रांत जांगगले में हुए नस्लीय दंगों में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं.

एक नामचीन वेबसाइट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन हमलों में सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं जबकि 200 से अधिक बच्चों को अगवा कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि मुर्ले समुदाय ने बहुसंख्यक लूअर समुदाय पर हमला किया. समूह उनके करीब 40 हजार मवेशियों को चुरा कर ले गया. इसके बाद दोनों समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष शुरू हो गया.

प्रांत के गवर्नर कूओल मानयांग ने बताया कि मुर्ले समुदाय के युवाओं ने पीरी शहर के आस-पास बसे लूअर समुदाय के कई ठिकानों पर हमला किया था.

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी सूडान एक माह पहले ही सूडान से अलग होकर एक नया देश बना है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:12 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh