आंध्र प्रदेश और पंजाब से ‘आरक्षण' पर लगा प्रतिबंध हटा

आंध्र प्रदेश और पंजाब सरकार ने प्रकाश झा की फिल्म ‘आरक्षण' के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया.

इस फैसले के बाद शनिवार दोपहर बाद इस फिल्म का प्रदर्शन दोनों राज्यों में शुरू हो गया.

दोनों राज्यों ने फिल्म में आपत्तिजनक दृश्यों को देखने के लिए विशेष समितियां गठित की हैं.

इन समितियों ने फिल्म को देखा और इसमें कोई भी दृश्य आपत्तिजनक नहीं पाया गया. साथ ही साथ समितियों ने फिल्म की सराहना भी की.

प्रकाश झा प्रोडक्शन ने अपने बयान में कहा है कि झा द्वारा फिल्म में छोटे बदलाव करने के बाद ही इसे प्रदर्शित करने की इजाजत मिली है.

झा ने कहा, यह राहत की बात है कि हमारी फिल्म आंध्र और पंजाब में प्रदर्शित होने जा रही है. मैं इस फिल्म को लेकर देशवासियों को सहयोग और लगाव को लेकर विस्मित हूं.

इससे पहले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बयान जारी कर कहा था कि आंध्र प्रदेश फिल्म विकास निगम (एपीएफडीसी) द्वारा फिल्म की प्रशंसा की गई है और सम्भावना है कि सरकार शनिवार दोपहर तक इसके प्रदर्शन की मंजूरी दे सकती है.

समाज से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी ‘आरक्षण' फिल्म में शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण के मुद्दे को दिखाया गया है. इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म के विवादों में घिरने के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा.

Posted by राजबीर सिंह at 9:21 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh