ब्रिटनी स्पीयर्स की बड़ी बहन बन कर मदद करना चाहती हैं "चेरिल कोल"

पॉप स्टार चेरिल कोल अब ब्रिटनी स्पीयर्स की बड़ी बहन बन कर मदद करना चाहती हैं.

फाइट फॉर दिस लव की 28 वर्षीय यह हिटमेकर ब्रिटनी को बताना चाहती हैं कि असामान्य कारणों से चर्चित होने के बाद फिर से सामान्य कैसे बना जा सकता है.

ब्रिटनी वैसे भी अपना सर मुंडवाने, पति केविन फेडरलाइन से तलाक, असामान्य व्यवहार, मनोचिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती होने और अपने दो बेटों की देखभाल का अधिकार खोने के कारण चर्चा में रही हैं.

एक सूत्र ने बताया कि वह ब्रिटनी के बारे में बात करती हैं और कहती रहती हैं कि वह ब्रिटनी की मदद करना चाहती हैं.

लगता है कि वह ब्रिटनी की बड़ी बहन की भूमिका में आना चाहती हैं ताकि उन्हें बता सकें कि असामान्य व्यवहार के कारण सुर्खियों में आने के बाद सामान्य कैसे रहा जा सकता है

Posted by राजबीर सिंह at 2:36 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh