सफर करने में पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा परेशान होती है महिलाएं

महिलाओं को सफर करने में पुरूषों की अपेक्षाकृत ज्यादा परेशानी होती है.

रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा यात्राएं करते हैं लेकिन एक ब्रिटिश अध्ययन में पता चला है कि हर दिन के सफर में महिलाओं को ज्यादा तनाव होता है.

लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स व शेफील्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक यात्राओं का महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होता है जबकि पुरुष इससे सामान्य तौर पर अप्रभावित रहते हैं.



शोधकर्ता कहते हैं कि महिलाओं पर रोजमर्रा के कामों की ज्यादा जिम्मेदारी होती है.



अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं पर बच्चों और घर के कामकाज की भी जिम्मेदारी होती है इसलिए वे सफर के दौरान खर्च होने वाले समय के विषय में ज्यादा संवेदनशीलता से सोचती हैं.

वे इसी दौरान अन्य काम भी पूरे करने की कोशिश करती हैं. वे इस दौरान बच्चों को लाने-ले जाने और खाने-पीने की सामग्रियों की खरीददारी का काम भी निपटाना चाहती हैं.



प्रोफेसर जेनिफर रॉबर्ट्स कहती हैं, "महिलाएं, खासकर बच्चों वाली महिलाएं अपने सफर के दौरान रोज के कार्य पूरे करती हैं. इससे सफर तनावपूर्ण हो जाता है."

Posted by राजबीर सिंह at 7:39 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh