धरती पर रहती हैं 87 लाख प्रजातियां, अभी तक 12 लाख ही ज्ञात

हमारी धरती पर 87 लाख प्रजातियां रहती हैं लेकिन, अभी तक उनमें से 90 प्रतिशत को नहीं खोजा जा सका है.

इससे पहले धरती पर 30 लाख से एक करोड़ के बीच वनस्पति और जीव जन्तुओं की प्रजातियां होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन यह निश्चित नहीं था. अब जीवन के विकास के तरीके को आधार मानकर एक नया आकलन किया किया गया और नतीजतन यह आंकडा सामने आया.



अभी तक करीब 12 लाख प्रजातियों का पता लगा है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि शेष का पता लगाया जा सकता है और अगली सदी तक उन्हें वर्गीकृत किये जाने की उम्मीद है.



सूत्रों के अनुसार दस साल की परियोजना 'सेन्सस आफ मरीन लाइफ' में 80 देशों के 2700 वैज्ञानिकों ने समुद्र में जीवन की विविधता का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है.



जर्नल 'पब्लिक लाइब्रोरी आफ साइंस बायलाजी' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जिन प्रजातियों का पता लगा है वह स्तनधारी और पक्षियों जैसे मेरूदंडी हैं. जिन 75 लाख प्रजातियों का पता लगाया जाना है वह समुद्र में और भू-भाग में हैं.



अध्ययन के बारे में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के राबर्ट मे ने बताया, 'मेरा मानना है कि धरती पर जीवन की विविधता का आकलन पूरा होने में करीब एक सदी लग जायेगी.'

Posted by राजबीर सिंह at 7:36 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh