जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान ने इस्तीफा दिया
ताजा खबरें, देश-विदेश 5:55 am
क्योंकि सुनामी से उत्पन्न परमाणु आपदा से निपटने में उनकी सरकार की लोकप्रियता में गिरावट आई है.
कान राष्ट्रीय टेलीविजन पर नजर आए और घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल खत्म करते हुए सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रहे हैं.
उनके इस्तीफे से पांच साल में छठे प्रधानमंत्री के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया जबकि जापान 11 मार्च के परमाणु आपदा उत्पन्न करने वाले भूकंप और सुनामी से हुए नुकसान से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है.
क्योदो समाचार एजेंसी ने कान के हवाले से कहा ''मैं पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं जो आज से प्रभावी होगा." जापान में वह ऐसे पहले नेता हैं जो किसी प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक न होने के बावजूद प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे.
पिछले साल जून में पदभार संभालने 64 वर्षीय प्रधानमंत्री को लोकप्रियता मेंे गिरावट पार्टी के भीतर निरंतर सत्ता संघर्ष जैसी बाधाओं का सामना करना पड़ा.
उन्हें अपनी पार्टी के भीतर मार्च की आपदा से निपटने में नेतृत्व क्षमता के अभाव जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा.
मार्च की आपदा में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी आैर 25 साल के इतिहास में विश्व की सबसे बड़ी परमाणु आपदा पैदा हो गई थी .सत्तारूढ़ डेमोकेटिक पार्टी नए नेता के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान करेगी जो अगला प्रधानमंत्री होगा .
पूर्व विदेश मंत्री सीजी माएहारा को कान के स्थान के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है . वित्त मंत्री योशिहिको और व्यापार मंत्री बानरी काईदा भी दौड़ में शामिल हैं.