अन्ना हजारे के आंदोलन से लोकतांत्रिक तरीकों से निपटे भारत : अमेरिका
ताजा खबरें, देश-विदेश 5:56 am
विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है. भारत पर हमें भरोसा है और उम्मीद भी है कि वह अपने आंतरिक मामलों, राजनीतिक विवादों से लोकतांत्रिक ढंग से निपटेगा.
विक्टोरिया ने कहा कि अमेरिका हमेशा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार का समर्थन करता है. हजारे बीते 11 दिन से जन लोकपाल की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं.
अमेरिका ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखते हुए आंतरिक स्थिति से निपटने की भारत की क्षमता पर भरोसा जताया है.अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने संवाददाताओं से कहा, भारत एक मजबूत और विविधतापूर्ण लोकतंत्र है और हमें लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखते हुए आंतरिक स्थिति से निपटने की भारत सरकार की क्षमता पर भरोसा है.
नूलैण्ड से भ्रष्टाचार कि खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के शांतिपूर्ण आंदोलन के बारे में उनकी पिछले सप्ताह की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया था.
पिछले सप्ताह एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा था, जैसा कि आप जानते हैं हम पूरी दुनिया में शांतिपूर्ण और अहिसंक विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हैं.
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और हम समझते हैं कि भारत शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से निपटने में उपयुक्त लोकतांत्रिक संयम का परिचय देगा.