सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 297 अंक गिरकर बंद
ताजा खबरें, व्यापार 4:42 am
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.50 अंकों की गिरावट के साथ 15848.83 पर जबकि निफ्टी 91.80 अंक गिरकर 4747.80 पर बंद हुआ.
सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 9.22 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 16155.55 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4839.25 पर खुला.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट का रुख था.
मिडकैप 138.91 अंक गिरकर 6034.86 पर जबकि स्मॉलकैप 188.25 अंक गिरकर 6911.36 पर बंद हुआ.