अन्ना समर्थक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के भोपाल में सामाजिक कार्यकर्ता शेहला मसूद की मंगलवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.

शेहला को मंगलवार को घर से निकलते वक्त अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक शेहला मंगलवार सुबह गाड़ी से अपनी घर से निकली थी इस दौरान कोहेफिजा इलाके में अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी.

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

शेहला मसूद इंडिया अगेंस्ट करप्शन की स्टेट कोऑर्डिनेटर थीं.

शेहला मंगलवार को अन्ना हजारे के समर्थन में सड़कों पर उतरने वाली थीं.

Posted by राजबीर सिंह at 1:14 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh