'ऐम्बी वैली सिटी' और 'सहारा स्टार' को "टुडेज ट्रैवेलर अवार्ड"
ताजा खबरें, देश-विदेश 7:29 am
दिल्ली के ताज होटल में टूरिज़्म इंडस्ट्री से जुड़ा अवार्ड समारोह चल रहा है. जिसका नाम है ‘टुडेज ट्रैवेलर अवार्ड’.
समारोह में केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी पहुंचे. खास बात यह है कि सहारा इंडिया परिवार के सहारा स्टार और ऐम्बी वैली सिटी को देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रैवल एंड टूरिज़्म इंडस्ट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है.
सहारा इंडिया परिवार के एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विवेक कुमार सम्मान ग्रहण कर रहे हैं.
समारोह में सुबोध कांध सहाय ने कहा कि हम लोग पर्यटन के क्षेत्र में काफी पीछे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश में पर्यटन के क्षेत्र में काफी अवसर हैं पर हम लोग कभी इनका पूरा फायदा नहीं उठा पाए. उन्होंने कहा कि पर्यटन आज भी हमारा राजनीतिक, आर्थिक एजेंडा नहीं बना है.
सुबोध कांत ने कहा कि अगले पांच वर्षों में वह पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी देखना चाहते हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने से इससे जुड़े लाखों लोगों को रोज़गार के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.