स्टैंडर्ड एंड पुअर्स के अध्यक्ष देवेन शर्मा देंगे पद से इस्तीफा
ताजा खबरें, व्यापार 6:03 am
अमेरिका की वित्तीय साख घट जाने के कुछ ही सप्ताह बाद शर्मा के हटने की बात सामने आयी है.
वाल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि क्रेडिट रेटिंग कंपनी शर्मा के पद छोड़ने के बारे में घोषणा मंगलवार को कर सकती है.
रिपोर्ट के अनुसार सिटीग्रुप इंक के सिटीबैंक इकाई के मुख्य परिचालन अधिकारी डगलस पीटर्सन 12 सितंबर को शर्मा का स्थान लेंगे.
शर्मा 2006 में बतौर कार्यकारी उपाध्यक्ष स्टैंडर्ड एंड पुअर्स से जुड़े थे.
इससे पहले वह मैकग्रा-हिल कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष वैश्विक रणनीति थे.