अन्ना का जन लोकपाल बिल पारित कराये केन्द्र : कल्याण सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनक्रांति पार्टी(राष्ट्रवादी) के संरक्षक कल्याण सिंह अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं.

कल्याण सिंह ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि ‘समाज’ (सिविल सोसाइटी) द्वारा प्रस्तावित मजबूत जन-लोकपाल को तत्काल स्वीकार किया जाए.

सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में कहा है कि लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक बुला ली जाये और जन लोकपाल विधेयक को संसद के संयुक्त अधिवेशन में यथाशीघ्र पारित कराया जाये.

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्तावित लोकपाल विधेयक से भ्रष्टाचार पर कतई अंकुश नहीं लगेगा, बल्कि वह भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देगा.

सिंह ने यह भी कहा कि यह आंदोलन एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले चुका है जिसने जातिवाद, सम्प्रदायवाद और क्षेत्रवाद की संकीर्ण सीमायें तोड़ दी हैं.

भ्रष्टाचार को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा रोड़ा बताते हुए सिंह ने कहा कि इसके (भ्रष्टाचार के) कारण ही किसानों की बदहाली, नौजवानों में बेरोजगारी और महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है.

उन्होंने पूरे प्रदेश में जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) की जिला इकाइयों को निर्देश दिया है कि अन्ना हजारे के इस जन आंदोलन का खुलकर समर्थन करें.

Posted by राजबीर सिंह at 7:34 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh