बढ़ने वाली हैं आचार्य बालकृष्ण और योग गुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें : सूत्र
आध्यात्म, उत्तराखंड, ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 5:49 am
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) को बालकृष्ण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निषेध कानून के तहत कार्रवाई के लिए हरी झंडी मिल गई है और निदेशालय इस पर पर विचार कर रहा है।
यदि ऎसा हुआ तो बालकृष्ण के स्वामित्व वाली कंपनियों की संपत्ति जब्त हो सकती हैं।
गौरतलब है कि आचार्य बालकृष्ण आस्था चैनल समेत कई कंपनियों के करीब 100 फीसदी तक के मालिक हैं। पतंजलि योगपीठ और उससे जु़डे करीब सभी संगठनों व कंपनियों के व्यावसायिक मामले बालकृष्ण ही देखते हैं। ज्ञात रहे तीन दर्जन से अधिक अपराधों को मनी लॉन्ड्रिंग के कानून के दायरे में रखा गया है, उनमें पासपोर्ट कानून का उल्लंघन भी शामिल है।
इनमें से किसी में भी मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में ईडी आरोपियों के खिलाफ अपने आप मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के कानून के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर सकता है। ईडी के उच्चा पदस्थ एक अधिकारी का कहना है कि गतल तरीके से प्राप्त किए पासपोर्ट से बालकृष्ण ने जो भी आर्थिक लाभ प्राप्त किए हैं, उन्हें अपराध से की गई कमाई माना जाएगा और मनी लॉन्ड्रिंग निषेध कानून के तहत उसे जब्त किया जा सकता है।
ऎसा संपत्तियों को पता लगाकर उन्हें जब्त करने की जिम्मेदारी ईडी की होती है। ईडी इससे पहले किडनी रैकेट चलाने वाले डॉ अमित कुमार और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोंडा की संपत्तियों को इस कानून के तहत जब्त कर चुका है।
अधिकारी ने कहा कि बालकृष्ण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के कानून के तहत कार्रवाई के लिए कह दिया गया है और ईडी इस दिशा में जरूरी कदम उठाने पर विचार कर रहा है।