'आरक्षण' पर सेंसर बोर्ड की मिलीभगत का आरोप

प्रकाश झा की विवादित फिल्म 'आरक्षण' पर अनुसूचित जाति आयोग ने आरोप लगाया सेंसर बोर्ड की मिलीभगत है जो बहुत शर्मनाक है.

एससी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने आपत्तिजनक संवादों के साथ फिल्म के रिलीज होने पर कहा इससे एक बात साबित होती है कि सेंसर बोर्ड की इसमें मिलीभगत है.

हमने कई आपत्तिजनक संवाद हटाने की सिफारिश की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ. असल में, इस के (आरक्षण फिल्म के) पटकथा लेखक अंजुम राजबली सेंसर बोर्ड के भी सदस्य हैं. इसी से पता चलता है कि फिल्म को कैसे पास किया गया.

पुनिया ने प्रकाश झा द्वारा 12 अगस्त को रिलीज इस फिल्म का नाम आरक्षण रखने पर भी आपत्ति जताई क्योंकि इस फिल्म में मध्यान्तर के बाद आरक्षण को लेकर कोई चर्चा नहीं है और पूरी फिल्म शिक्षा के व्यवसायीकरण पर निर्भर है.

उन्होंने कहा कि जो भी आपत्तिजनक संवादों के साथ इस फिल्म की रिलीज के पक्ष में है उसकी आलोचना की जानी चाहिए

Posted by राजबीर सिंह at 11:05 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh