असम में 90 वर्षीय महिला ने अनशन तोड़ा
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति, breakingnews, gallery 9:51 pm
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन से प्रेरित होकर ऊपरी असम में तिनसुकिया जिले के एक सुदूर इलाके में 90वर्षीय एक महिला भी अनशन पर बैठ गयीं और रविवार को जब अन्ना हजारे ने अपना अनशन तोड़ा तो उन्होंने भी अनशन तोड़ा.
आधिकरिक सूत्रों ने यहां बताया कि जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 20 अगस्त को सत्यलता गोगोई ने डूमडूमा गांधी मंदिर स्कूल के सामने अनशन शुरू कर दिया.
अनशन तोड़ने के बाद सोमवार को गोगोई ने कहा, भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में हमें कई और अन्ना हजारे की जरूरत पड़ेगी.
अन्ना हज़ारे के 16 अनशनअन्ना हज़ारे का लोकपाल के मुद्दे पर रविवार को खत्म हुआ अनशन कुल 12 दिन दो घंटे चला.
हज़ारे ने करीब पंद्रह वर्ष पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों के खिलाफ 12 दिन का अनशन किया था. वह पांच बार 10 दिन या उससे अधिक अवधि तक अनशन कर चुके हैं.
बहरहाल, हज़ारे का 16 अगस्त से 28 अगस्त तक चला उपवास उनका सबसे सफल अनशन है क्योंकि यह महाराष्ट्र के बाहर हुआ और इसे अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला.
हज़ारे वर्ष 1980 से अनशन कर रहे हैं. वह रविवार खत्म हुए अनशन सहित अब तक कुल 16 बार अनशन कर चुके हैं. उनके अधिकतर अनशन भ्रष्टाचार के खिलाफ ही रहे हैं.