अन्ना हजारे के आंदोलन को अब तक 70 लाख रुपए का दान

अन्ना हजारे के आंदोलन को अब तक लगभग 70 लाख रुपए का दान मिला है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन को लोगों ने दान देकर भी अपना समर्थन व्यक्त किया.

आंदोलन की अगुवाई कर रहे इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने लोगों से अबतक 70 लाख रुपए से अधिक नकद दान के रूप में प्राप्त किया है और यह सिलसिला अभी रुका नहीं है.

दान विभाग के समन्वयक विकास त्यागी ने कहा, रामलीला मैदान पर 19 अगस्त से बनाए गए दान संग्रह डेस्क को 70 लाख से अधिक रुपए मिल चुके हैं.उन्होंने कहा, बहुत से लोग अभी तक आ रहे हैं और आज (रविवार) भी दान दे रहे हैं. गिनती अभी जारी है.दान विभाग के पास रोजाना के खर्चें का हिसाब रखा गया है.

उन्होंने बताया कि इस धन का प्रयोग खाद्य सामग्री, लाउडस्पीकर और अन्य व्यवस्था बनाए रखने में किया गया और इसका हिसाब रखा गया है.

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आईएसी ने केवल भारतीय पासपोर्ट धारी नागरिकों से ही दान स्वीकार किया है.

संस्था की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय मूल के लोगों, दोहरी नागरिकता वाले लोगों से कुछ बाध्यताओं के चलते दान नहीं लिया गया.

लोग दान की राशि दिल्ली में भुगतान योग्य डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी भेज सकते हैं. इसके लिए पैन कार्ड की या कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र की एक प्रति भी भेजना जरूरी है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:50 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh