आज का राशिफल : 29 अगस्त 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, भविष्यफल, breakingnews, gallery 5:21 pm
वृष:- मन में अशांति और कामकाज में बाधाओं का दौर रहेगा। एक साधारण सी सफलता के चलते आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़ कर रहेगा। किसी विवाद या कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। फिलहाल आपके शत्रु और विरोधी शान्त रहेंगे। यदि आप परहेज से रहें तो आपको स्वास्थ्य भी कुछ हद तक सुधर सकता है। छिटपुट काम या अनुबंध हाथ में लेने से आगे चलकर सन्तोषजनक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन:- सुख आराम में विघ्न पैदा होंगे और सभी वर्ग से वैर भाव भी हो सकता है। काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। यह भी सही है कि जितनी मेहनत और कठिन परिश्रम आजकल आप कर रहे हैं उसके अनुरूप अच्छे परिणाम और सफलता आपको नहीं मिल पा रही है। शायद आपकी खिन्नता और चिड़चिड़ेपन का यही कारण हो सकता है। फिलहाल अच्छा यही रहेगा कि आप धैर्य रखें और उतावली से बचें।
कर्क:- धन धान्य अथवा मनोवांछित वस्त्र एवं आभूषणों की प्राप्ति होगी। कुटुम्बी जनों के प्रति नाराजी का रूख त्याग ही दें तो अच्छा हो। बहुत सोच विचार और युक्ति तथा परिश्रम के बावजूद आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ रहा है। जिस व्यक्ति से आप समय लेकर मिलने जा रहे हैं उसका अपनी जगह से नदारद रहना भी आपके लिए खेद का विषय होगा। अगर आप इधर उधर भटकना छोड़ दें और सांयकाल तक अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च या संकट से बच सकते हैं।
सिंह:- सुखद और सुचारू जीवन चक्र चलता रहेगा स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट की संभावना तथा मान सम्मान का आघात लग सकता है। काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की बलवानता का अहसास आपको आज होने वाला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए आपको अच्छा लाभ या कार्यक्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायरे में भी सुधार आ जाएगा। अपने बन्धु मित्रों और परिजनों के बीच में कोई अच्छा उत्सव समारोह आयोजित करने की योजना भी आप बना सकते हैं।
कन्या:- महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में समय व्यतीत होगा। आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे। वैसे तो आपका अधिकांश समय ठीक ठाक ही व्यतीत हो रहा है लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको अपने प्रत्येक काम में सावधानी रखना अच्छा रहेगा। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमें शुरुआती कठिनाई जरूर है लेकिन यह भी सुनिश्चित है कि आगे चलकर आपको इच्छित लाभ हो सकता है।
तुला:- अशुद्ध गोचर के कारण आज के दिन आपका मन कई प्रकार की चिन्ताओं से ग्रस्त रहेगा। हो सकता है आपको आगे चलकर किसी भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है लेकिन कुलमिलाकर समय अभी सार्थक नहीं हो पाएगा। वैसे तो आपको मान सम्मान समाज में बना हुआ है लेकिन आगे चलकर इसके लिए भी कुछ ठोस काम करना जरूरी होगा।
वृश्चिक:- सायंकाल तक कुछ आश्वासन मिलेंगे और आने जाने के प्रसंग भी होंगे। आज के दिन आपको किसी विचारे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। जो काम आपने शुरू किए थे उनमें अच्छी प्रगति और उन्नति को देखकर आपको भी हर्ष होगा। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। यार दोस्त एवं परिजनों के बीच भी आपकी पहुंच अच्छी होगी। यदि जनसम्पर्क करना चाहें तो उसके लिए भी समय ठीक है।
धनु:- निकटजनों एवं वरिष्ठ अफसरों के साथ कहा सुनी और क्लेश के योग हैं। उदर पीड़ा अथवा मानसिक क्लेश बढ़ सकते हैं। आज सुबह सुबह ही कोई अच्छा सन्देश आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर कर देगा। किसी अभिन्न मित्र या परिजन से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। दिन के समय बारंबार लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार और कारोबार में प्रगति होने से आगे चलकर अच्छे धनलाभ की भी आशा रहेगी। सायंकाल तक कहीं यात्रा या दावत में जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर:- कठोर परिश्रम करने के बावजूद आज के दिन आपको वांछित लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। यद्यपि आपकी सूझबूझ और तरकीब इतनी सघन और अचूक है कि कहीं पर भी रुकावट आने की आशंका नहीं थी। लेकिन कभी कभी परिस्थितियां और समय साथ नहीं देता है। कुछ ऐसा ही अवरोध आज के दिन आपको भी झेलना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए जमा पूंजी पर हाथ डालना पड़ेगा।
कुंभ:- अपराहन तक समय सुखद और आरामदायक है उसके बाद ही कुछ अशांति व्याप्त होगी। आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गम्भीरता से करेंगे उन सभी प्रयासों में सायंकाल तक सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों को चल और अचल संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से किसी गहरी चिन्ता का भी निवारण होगा। कामकाज और कारोबार में अच्छी प्रगति होने से धन लाभ के भी संकेत हैं।
मीन:- शत्रु भी पराजित होंगे और सायंकाल तक भोग विलास के प्रसंग भी उठेंगे। लाभदायक समय के बावजूद आपकी मन की परेशानी आज के दिन बदस्तूर जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिल सकती है। यह एक सुखद बात है कि आपके परिजन और नजदीकी दोस्त आपके लिए सहायता के द्वार खोल सकते हैं। कारोबार और लाभ मार्ग में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिल सकती है।