उत्तराखंड मे बादल फटने से 5 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

देहरादून से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित कार्लीगाड़ गांव में सोमवार रात को बादल फटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई.

मजदूर मलबे में दब गए थे. प्रशासन ने मंगलवार को पूरे दिन गांव में राहत व बचाव अभियान चलाया.

मंगलवार शाम तक तीन मजदूरों के शव मिल गए, जबकि दो मजदूरों के शव अभी मलबे में ही हैं. मृतक मूल रूप से बिहार व मध्यप्रदेश के निवासी हैं. दोनों की तलाश अब बुधवार को की जाएगी. गांव के निकट बादल फटने से आधा गांव पानी व मलबे के साथ बह गया.

मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को गांव का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने गांव को सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन भी दिया है. बादल फटने की घटना सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुई. बादल कार्लीगाड़ से लगभग आधा किमी की दूरी पर सरोना के निकट फटा. घटना के समय पांच मजदूर गांव के पंचायत घर में सो रहे थे. पांचों मलबे में जिंदा दफन हो गए.

Posted by राजबीर सिंह at 1:06 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh