उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालत बिगड़े, प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ की समस्या लगातार विकट होती जा रही है.

बाढ़ग्रस्त इलाकों में पिछले 24 घंटों में 19 लोगों की डूबने से मौत हो गयी. इनमें लखीमपुर खीरी व शाहजहांपुर के सात-सात, सीतापुर के चार व गोण्डा का एक व्यक्ति शामिल है.

घाघरा, शारदा, गंगा, यमुना समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा फर्रुखाबाद, बलिया और गुमटिया (कन्नौज) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि शाहजहांपुर के जलालाबाद में उसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

घाघरा एल्गिनब्रिाज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शारदा भी पलियाकलां में खतरे के निशान से ऊपर है. रामगंगा डाबरी (शाहजहांपुर) में और यमुना मथुरा में खतरे के चिह्न से ऊपर बह रही है जबकि इटावा, इलाहाबाद व कालपी में इसका जलस्तर बढ़ रहा है.

बाढ़ से बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद, सीतापुर, बलिया, फर्रुखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 11:06 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh