पिरामल हेल्थकेयर वोडाफोन एस्सार में 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
ताजा खबरें, व्यापार 1:36 am
ब्रितानी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने बुधवार को कहा कि पिरामल हेल्थकेयर उसके भारतीय संयुक्त उद्यम वोडाफोन-एस्सार में 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 64 करोड़ डालर (लगभग 2,900 करोड़ रुपए) में खरीदेगी.
वोडाफोन के बयान में कहा गया है कि पिरामल हेल्थकेयर, वोडाफोन एस्सार लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी में 5.5 प्रतिशत हिस्सा ईटीएचएल कम्युनिकेशंस होल्डिंग (एस्सार) से खरीदेगी.
इसके अनुसार यह सौदा लगभग 64 करोड़ डालर का होगा. पिरामल के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया.
उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को वोडाफोन ने घोषणा की थी कि वह वोडाफोन एस्सार में एस्सार से 33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.46 अरब डालर चुकाएगी.
यह राशि पहले पांच अरब डालर थी.