लीबिया में विद्रोहियों का गद्दाफी के बेटे को मार गिराने का दावा

लीबिया में विद्रोहियों ने मुअम्मार गद्दाफी के बेटे के हवाई हमले में मारे जाने का दावा किया है.

लीबिया की सरकार ने हालांकि इसे खारिज किया है. नाटो ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है.

'अलजजीरा' के अनुसार, विद्रोहियों का दावा है कि गद्दाफी का बेटा खामिस गद्दाफी जलीतान शहर में नाटो के हवाई हमले में मारा गया.

उनके मुताबिक, जलीतान शहर में नाटो के हवाई हमले में गद्दाफी के 32 वफादार सैनिक मारे गए, जिनमें लीबियाई सेना के 32वें ब्रिगेड का कमांडर और गद्दाफी का बेटा खामिस (28) भी शामिल है.

वहीं, लीबिया की सरकार ने खामिस की मौत के दावे को खारिज करते हुए इसे विद्रोहियों की चाल करार दिया है. सरकार के मुताबिक, विद्रोही अपने सदस्यों की मौत को छिपाने के लिए यह दावा कर रहे हैं.

सरकार ने गुरुवार को जलीतान शहर में नाटो के हवाई हमले की बात तो स्वीकार की, लेकिन कहा कि इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई.

उधर, नाटो ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. उसका कहना है कि वह अभी खुद इस बारे में आश्वस्त नहीं है. तथ्य जुटाने की कोशिश की जा रही है.

नाटो ने अपने बयान में कहा कि हवाई हमले में हथियार भंडारण केंद्र और सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया. त्रिपोली सहित अन्य क्षेत्रों में भी सैनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.

Posted by राजबीर सिंह at 6:36 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh