भारत और पाक के सम्बंधों को सामान्य बनाने के लिए बातचीत जरूरी

पाक की विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने कहा है कि भारत और पाक के सम्बंधों को सामान्य बनाने के लिए बातचीत जरूरी है.

खार, गुरुवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद लाहौर में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रही थीं.

भारत और पाकिस्तान ने आतंकवाद निरोधी सहयोग बढ़ाने के संकल्प तथा विभाजित कश्मीर के बीच व्यापार और आवागमन बढ़ाने के लिए कई पहलों की घोषणा के साथ शांतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक सम्बंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत की है.

समाचार एजेंसी, एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री खार ने कहा कि दोनों देश अपने सामने खड़ी चुनौतियों से भलीभांति अवगत हैं और वे तनाव कम करने की जरूरत को भी महसूस करते हैं.

खार ने कहा कि अबाध और परिणाम केंद्रित संवाद, दोनों देशों को और पूरे क्षेत्र को शांति और समृद्धि की ओर ले जा सकता है.

खार ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी.

खार ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि वे सभी लोग (भारतीय नेता) पाकिस्तान के साथ बेहतर सम्बंधों के लिए उत्सुक थे, जो कि बहुत ही उत्साहवर्धक संकेत है.

खार ने कहा कि पाक रचनात्मक बातचीत के जरिए भारत के साथ सम्बंधों को सुधारना चाहता है. उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान दोनों देशों ने व्यापार और आवागमन समझौतों के जरिए विश्वास बहाली के उपायों की शुरुआत पर भी सहमति जताई है.

Posted by राजबीर सिंह at 1:19 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh