सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 281 करोड़ रुपये
ताजा खबरें, व्यापार 11:42 pm
वित्त वर्ष 2012 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 281 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2011 की अप्रैल-जून तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 337 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।मौजूदा साल की अप्रैल-जून तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 19 फीसदी बढ़कर 1,331 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं वित्त वर्ष 2011 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1,118 करोड़ रुपये रही थी।
पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए तिमाही आधार पर 0.77 फीसदी से बढ़कर 0.87 फीसदी पर पहुंच गए हैं। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सालाना आधार पर 392 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक ने 196 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है।