मुंबई धमाकों पर कभी हिंदू संगठनों का नाम नहीं लिया : दिग्विजय सिंह
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 12:09 pm
दिग्विजय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने हाल ही में हुए मुंबई धमाकों के बाद कभी यह नहीं कहा कि इन विस्फोटों के सिलसिले में हिंदू संगठनों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिये.
कांग्रेस महासचिव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि धमाकों के मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिये.
सिंह ने कहा कि ऐसा कह कर उन्होंने मुंबई धमाकों पर सिर्फ वही दोहराया था जो केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था.
उन्होंने कहा कि किसी भी टेलीविजन समाचार चैनल के पास ऐसी कोई भी बाइट नहीं है जिस से यह सिद्ध हो सके कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था.
सिंह ने कहा कि मीडिया में आई ऐसी खबरें सही नहीं हैं कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था