तस्वीरे : आज रिलीज होने वाली फिल्म "खाप" की
ताजा खबरें, फोटो 12:12 pm
भारत में तालिबान के तौर पर बदनाम हो चुकी 'खाप पंचायत' पर आधारित निर्देशक
अजय सिन्हा की फिल्म 'खाप' 29 जुलाई प्रदर्शित हेगी। ये फिल्म खाप,
पंचायत के साथ ऑनर किलिंग पर आधारित है
इस फिल्म में ओम पुरी, गोविन्द नामदेव, मनोज पाहवा, अनुराधा पटेल,
मोहनीश बहल और युविका चौधरी ने काम किया है।
फिल्म की कहानी रिया(युविका चौधरी) ओर कुश(सरताज) के इर्द-गिर्द
धूमती है जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
रिया की शादी कुश से हो जाती है लेकिन दोनों ही इस बात से अनजान होते हैं
कि वे एक ही खाप से संबंध रखते हैं। यहां से उनके और परिवार वालों के
लिए मुश्किलें शुरू हो जाती
रिया के पिता ने इनके दोस्त की ऑनर किलिंग के नाम पर की गई हत्या के
बाद गांव छोड़ दिया था।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रिया के पिता को ही वीर और सुरीली के
ऑनर किलिंग के नाम पर की गई हत्या की जांच के
लिए गांव भेजा जाता है। हैं।
वहीं दूसरी तरफ खाप पंचायत का मुखिया (ओम पुरी) रिया के दादा हैं और वह
इस बात से अनजान है।