लीबिया मे विद्रोही सेना के कमांडर-इन-चीफ की हत्या के बाद विस्फोट
ताजा खबरें, देश-विदेश 9:39 pm
ये विस्फोट विद्रोही सेना के कमांडर-इन-चीफ की हत्या के बाद हुए.
कल स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 20 मिनट (जीएमटी 8 बजकर 20 मिनट) पर दो धमाकों की जोरदार आवाजें आयी.
अल-जमाहिरिया टेलीविजन ने बताया कि कल नाटो ने कई नागरिक स्थलों पर बम बरसाये.
इससे पहले विद्रोही राष्ट्रीय अंतरिम परिषद ने बताया था कि उसके सैन्य बल के मुखिया जनरल अब्देल फतह यूनुस की हत्या कर दी गयी है.
नाटो गठबंधन गद्दाफी को सत्ता से हटाने के लिए पिछले 31 मार्च से संयुक्त राष्ट्र के सैन्य अभियान की अगुआई कर रहा है. हवाई हमले इसी का हिस्सा हैं पर ये हवाई हमलें अभी तक निर्णायक सिद्ध नहीं हुए हैं.