तस्वीरे : विदेशी "नैनो" की
ताजा खबरें, फोटो, breakingnews, gallery 10:43 pm
टाटा समूह की यह कॉन्सेप्ट कार नन्हीं नैनो की तकनीक पर आधारित नई पीढ़ी का
वाहन है। हर तरह की आधुनिक तकनीक से लैस इस वाहन को टाटा समूह
सिटी कार के तौर पर यूरोप में लाएगा। चार सवारियों के लिए
बनी यह कार डीजल की ताकत पर दौड़ेगी।
पिक्सल में नैनो की तर्ज पर 1.2 लीटर का डीजल इंजन पीछे की तरफ है। कार की एक बड़ी
खासियत इसमें इस्तेमाल की गई जीरो टर्न टोराइडल तकनीक है। इसके चलते
यह कार केवल 2.6 मीटर के रेडियस पर मुड़ सकती है और
कम से कम जगह में पार्क की जा सकती है।