मायावती की बसपा गरीब लोगों की अमीर पार्टी : भाजपा नेता वरूण गांधी

भाजपा नेता वरूण गांधी ने सत्तारूढ़ दलों को प्राप्त होने वाले अज्ञात दान पर कटाक्ष किया.

वरूण गांधी ने राजनीतिक दलों को प्राप्त होने वाले 'अज्ञात' दान का मुद्दा उठाया और बसपा पर निशाना साधते हुए इसे गरीब लोगों की अमीर पार्टी करार दिया.

अधिकांश राजनीतिक दलों को अज्ञात दानदाताओं द्वारा बड़े पैमाने पर धन प्राप्त होने संबंधी मीडिया में आई खबरों का उल्लेख करते हुए वरूण ने ट्विटर पर लिखा, 'किस प्रकार से सत्तारूढ़ दलों को अधिकांश 'अज्ञात' दान प्राप्त होते हैं.'

एक अन्य ट्विट में उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी को निशाना बनाया. वरूण ने लिखा, 'भारत गरीब लोगों की अमीर देश है. बसपा गरीब लोगों की अमीर पार्टी हैं.'

उन्होंने कहा, 'क्या अज्ञात दान, कालाधन या रिश्वत या दोनों हैं.'

रिपोर्ट के अनुसार, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सबसे अधिक अज्ञात दान प्राप्त हुए हैं जबकि इसके बाद बसपा का स्थान है. वरूण गांधी की पार्टी भाजपा को अज्ञान दान प्राप्त हुए हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 5:06 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh