ब्रिटेन का कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय अव्वल नंबर पर
ताजा खबरें, देश-विदेश, breakingnews, gallery 8:33 am
उसके बाद क्रमश: अमेरिका हार्वर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी का स्थान है.
अंतरराष्ट्रीय करियर और शिक्षा नेटवर्क क्यूएस द्वारा तैयार विश्वविद्यालयों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष 20 में से 14 अमेरिकी विश्वविद्यालय हैं और सर्वेक्षण में शामिल कुल 300 में से 70 विश्वविद्यालय अमेरिका के हैं.
इन 300 शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग छह संकेतकों पर आधारित है जिनमें सर्वेक्षण भी शामिल है.
क्यूएस के अनुसंधान प्रमुख बेन सोटर ने कहा कि कैम्ब्रिज और हार्वर्ड के बीच में बहुत कम अंतर है लेकिन कैम्ब्रिज को बेहतर छात्र-शिक्षक अनुपात के कारण रैंकिंग में ऊपर रखा गया. उन्होंने कहा कि ''व्यक्तिगत ध्यान, आक्सब्रिज शैक्षणिक प्रणाली का प्रमुख आकर्षण है.’