रूस में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त, 44 की मौत
ताजा खबरें, देश-विदेश, breakingnews, gallery 8:23 pm
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विमान उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
याक-40 नाम के इस यात्री विमान के गिरने से यारास्लाव्ल की हॉकी टीम 'लोकोमोटिव' के खिलाड़ी मारे गए हैं.
यह विमान यारास्लाव्ल से मिंस्क जा रहा था.
सूत्रों के अनुसार इस विमान पर कुल 45 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 44 की मौत हो गई है.
रूस के प्रधानमंत्री व्लदीमिर पूतिन ने परिवहन मंत्री ईगर लेवितिन को दुर्घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है.
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
घटनास्थल पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है