आज का राशिफल : 09 सितम्बर 2011

मेष :- जमीन के सौदों में रुचि ले सकते हैं व्यय बढ़ेगा वाहन के उपयोग में सावधानी रखें जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा रही थी आज उस काम के बनने का दिन है हो सकता है अभी भी आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं दोपहर बाद इस बात की तस्दीक हो जाएगी कि आप अपने वेंचर में कामयाब हैं बस इसे सेलिब्रेट करने के लिए सायंकाल का समय भी अच्छा रहेगा खर्च बढ़ सकता है

वृष :- आर्थिक कष्ट में कमी और नए अनुबंधों की प्राप्ति से उत्साहित रहेंगे। आय व्यय का लेखा जोखा बढ़ेगा। किसी प्रतिबन्धित या सुरक्षा पूर्ण एरिया में प्रवेश करने से आपको परेशानी हो सकती है। यदि वाहन चला रहे हों तो जल्दबाजी या हड़बड़ी से बचें। अगर कोई विचार अभी आपका उत्तेजित कर रहा है तो कन्ट्रोल रखें। सायंकाल तक मानसिक स्थिरता भी जाएगी। और मिस्टेक करने से भी आप बच जाएंगे।

मिथुन :- स्थितियां पूर्ववत रहेंगी। भाग्य पर भरोसा करें। व्यापार व्यवसाय में अचानक उत्साहजनक स्थिति बनेगी। आपके और आपके चहेते के बीच किसी बात की गलतफहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के चलते हो सकता है आपके किसी जरूरी काम में विलम्ब हो जाए। फिर भी आप अडवान्स में ही अपने जरूरी काम निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें।

कर्क :- अधिकारियों सं विरोध के कारण बनता काम बिगड़ सकता है। आय में रुकावट आएगी। दूसरों की सहायता करेंगे। आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिक सकता है। कोई अर्जेण्ट डाक या मेल की प्रतीक्षा करनी भी जरूरी है। हो सकता है दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सेलिब्रेटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाए। इन सबके बीच आज की सारी दौड़भाग आगे चलकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव को जन्म देगी। बेहतर समय का उपयोग तत्काल करें।

सिंह :- गृहस्थ जीवन में मधुरता तथा वैचारिक समन्वय के बाद भी पारिवारिक विषयों पर सहमति कठिन होगी। आज अपने ही कामकाज से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार नजर रही है। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि ओर भी हैक्टिक हो जाएगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब होती है।

कन्या :- परिवार सुख में कमी होगी। परन्तु जिम्मेदारी का बोझ आवश्यकता से अधिक होगा। रिलेशनशिप यानि प्यार प्रेम के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। पैसे आदि के लेने देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आगे कदम बढाना इस वक्त की मांग है। अपने सभी शुभचिंतकों को भी इन्फॉर्म कर दें ताकि वे वक्त पर काम सके

तुला :- प्रतिष्ठा बढ़ेगी धन प्राप्ति के आश्वासन मिलेंगे। परन्तु कोष के उपयोग में संयम आवश्यक होगा। कई दिनों से लगातार मन्दी और धन की आवक पर रोक लगने से खिन्नता और उदासी का सामना करना पड़ रहा है। आज कुछ स्थिति बदली हुई नजर रही है दोपहर तक फाइनेंस की समस्या भी खत्म हो रही है और लाभदायक डील होने से भी फील गुड का माहौल बन रहा है। विशेष डिनर का आयोजन करना है।

वृश्चिक :- अधिकारी वर्ग से अपेक्षा व्यर्थ रहेगी। कार्यक्षेत्र का दूषित वातावरण बेचैनी देगा। अर्थकष्ट अनुभव करेंगे। आज आप किसी खास मसले पर अपने सीनियर्स या घर के बुजुर्गो से मशविरा कर सकते हैं। लोगों को दिखाने के लिए आपको अपने सभी दरवाजे खोलने होंगे यदि कोई आपके अन्दर किसी विशेष रचनात्मक या क्रिएटिव अन्दाज देख रहा हो तो यह उसके और आपके लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन आपने कोई शर्त नहीं लादनी होगी अन्यथा काम बिगड़ जाएगा।

धनु :- अर्थ संकट में कमी होगी नई योजनाएं बन चुकी हैं। बौद्धिक और लाभदायी कार्य में संलग्न रहेंगे। यदि आपको अपने ठोर ठिकाने से कहीं दूर या विदेश में कारोबार या नौकरी की आफर मिल रही है तो इसके लिए स्वीकृति दे दें। वैसे भी ऐसे काम स्वीकृति के बाद भी लम्बा समय ले सकते हैं। इसके सम्पादन में आप सभी सफल हो जाएंगे। जब आज से ही अपने बैक लाग को क्लीयर करने में जुट जाएंगे।

मकर :- अर्थ का महत्व विशेष बढ़ेगा। यह समय ऐसा नहीं कि आप अपने प्रोग्राम में काट छांट करें। एक बार कदम उठ जाने पर पीछे मुड़ना ठीक नहीं होगा। जिस दिशा में आप जा रहे हैं वहां से आगे अब कोई आल्टरनेट नहीं है अत : भरपूर ताकत लगा कर कार्य पूरा करने की सोचें और समय पर अपना कोटा पूरा कर देंगे तो तभी आप विजयी कहलाएंगे। किसी नये मुददे पर पार्टनर या मित्र दोस्त की सलाह का अनुशरण करना भी अनुचित नहीं। परन्तु यह सब आप तब भी कर सकते हैं जब आपके पास फालतू समय हो।

कुंभ :- आजीविका की समस्या हल हो सकती है विरोधी नष्ट होंगे। परिवार की समस्याएं हल होंगी। आज आप अपने घर परिवार के बिखरे सदस्यों को एक करने में लगायेंगे और सारे दिन मेहमानदारी या आवभगत के कार्यो में व्यस्त रहेंगे। सायंकाल तक आपके हाथों से किसी विशेष गैदरिंग का आयोजन होगा या फिर कहीं पर बैठकर रंगीन शाम का जायजा लिया जाएगा। फाइनेंस के मामले में ज्यादा चिन्तित रहें मदद मिल जाएगी।

मीन :- पारिवारिक मामलों में अधीरता बढ़ेगी सुख में कमी और परिश्रम की अधिकता होगी। जल्दीबाजी से कभी कभी फायदा भी होता है। यद्यपि आज पूरा दिन आपकी व्यस्तता कई प्रकार के झंझटों से भी भरी है फिर भी जिस अन्दाज में आप अपने साजो सामान का भी ख्याल रखें चोर उचक्कों की नजर आपके ऊपर हो सकती है। फोन काल या फैक्स आदि के जरिए दूरस्थ मित्रों या पार्टनर के सौदे का विचार कर लेंगे तो ठीक ही रहेगा।

Posted by राजबीर सिंह at 4:56 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh