आज का राशिफल : 07 सितम्बर 2011

मेष :- विरोधी ईर्ष्यालू हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें। अनचाही स्थितियों से सामंजस्य स्थापित होगा। आज के दिन आप आराम के मूड में रहेंगे। यद्यपि आप अनेक प्रकार के रख-रखाव के फंडे से जुड़े रहते हैं। कभी - कभी आप सुबह - सुबह किसी लंबी जर्नी या लोकल ड्राइव में भी निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही प्लान आज आपने कर रखा है। शायद इसी कारण आप अपने कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वृष :- घर में मन नहीं लगेगा। बेचैनी बढ़ेगी। किसी की अस्वस्थता चिंता का कारण बनेगी। आज आपके करीब कुछ ऐसे लोग आ सकते हैं जिनके साथ आप दूरगामी फायदे की बात चला सकते हैं। पिछले कई समय आपका आर्थिक ढांचा कुछ कमजोर चल रहा है जिसके कारण इस समय को आप किफायत करना जरूरी है। आपके पीछे हटने से हो सकता है आज का दिन कुछ फीका गुजरे क्योंकि आपके बराबर कोई और खर्चीला नहीं है।

मिथुन :- शुभ उद्देश्य से यात्रा संभावित है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी समस्या का निदान और सफलता से उन्मादित रहेंगे। किसी शुभकार्य या विवाह शादी के विषय में आज आपकी सहमति जरूरी हो सकती है। सुबह से घर के सदस्यों के लिए हफते भर के खाने - पीने का इंतजाम, सभी के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं का संकलन और उसके बाद फिर आता है नजदीकी मित्रों से गपशप या शतरंज - ताश की दो - दो बाजी। कुछ लोगों के लिए यह दिन काम की बजाए आराम का अधिक होता है।

कर्क :- नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। आध्यात्मिक विश्वास प्रबल होंगे। दूसरों की सहायता के लिए तत्पर होंगे। आज का दिन आप रिजर्व रखते हैं सिर्फ नजदीकी और नए मित्रों से मिलने और इंटरनेट पर चैटिंग करने के लिए यदि आप नेटवर्क से पूरा ही जुड़ जाएं तो फिर दिन भर आप घर से बाहर ही मशगूल रहेंगे। दोपहर में किसी अच्छे भोजन दावत की भी आपको आकांक्षा रहती है जिसके लिए आपका पार्टनर सतर्क है।

सिंह :- धन की कमी चिंतित करेगी। मितव्ययिता आवश्यक होगी। परन्तु शुभ कार्य संबंधित व्यय बढ़ेगा। बहुत बातें और चिन्ताएं आपको एक साथ घेर रही हैं। वैसे तो आपका पूरा दबदबा अपने क्षेत्र में है फिर भी अनुशासन और व्यवस्था को कायम रखने के लिए कुछ अधिकार आपको भी लोगों से ही मिले हैं। शाम में सबको कुछ बदलाव नजर आएगा जिसके लिए आपकी तारीफ जरूर होगी।

कन्या :- स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। वैचारिक असंतोष बना रहेगा। कार्य - व्यवसाय के क्षेत्र में विरोधी बने रहेंगे। अध्ययन - मनन और किसी ताजा - तरीन मूवी थियेटर में समय गुजारने का या फिर क्लब आदि में जाकर मनोरंजन या दावत की व्यवस्था करना आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। अपने परिजनों और दोस्तों के बीच समय गुजार लेना काफी रहेगा। दिन के समय कुछ मेहमान या गेस्ट भी आने की संभावना रहेगी।

तुला :- स्वनिर्मित बंधन की पकड़ में जकड़े रहेंगे। शीघ्र ही स्थितियां अनुकूल होने को हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगी। कुछ फालतू लोगों के कारण आपका समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सुबह से ही किसी आउटिंग में निकल जाएं और किसी कोने में बैठ कर अपनी रिसर्च को पूरी कर लेंगे यही दिन का सदुपयोग होगा। यदि आप परीक्षार्थी हैं तो अपने पूरे समय का इस्तेमाल करें अन्यथा बाद में गिल्टी फील करेंगे।

वृश्चिक :- वाहन के उपयोग में सावधानी आवश्यक है। व्यय भार बढ़ेगा। ऋण निवारण की भी संभावना है। अपने हिसाब - किताब और आर्थिक ताने - बाने को दुरूस्त रखने के लिए यह दिन आपके लिए सबसे उपयोग का दिन होता है। घर का बजट संतुलित करना और सभी को पर्याप्त आर्थिक सुविधा मुहैया कराना भी आपका कर्तव्य हो जाता है। आज का दिन शाम तक आप किसी संस्था या समारोह के आमंत्रित अतिथि भी हो सकते हैं।

धनु :- मान - सम्मान में वृद्धि के साथ आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता के साथ राजनीतिज्ञों से जुड़े रहने के अवसर मिलेंगे। अपने कैरियर या कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी जर्नी के लिए तैयार हें। कई लोगों से लेने - देन का बकाया सब वसूलना और कई लोगों से संपर्क साधना भी आज की प्रथम ड्यूटी रहती है। चाहे आपको कारोबार मन्दा हो या सामान्य परन्तु आज आपकी व्यस्तता आपके लिए जरूरी उपक्रम है।

मकर :- अभिन्न मित्र या जीवनसाथी को अर्थ लाभ होने से उत्साह बढ़ेगा। अपने मिलन और व्यवहार को उचित रखें। अपने जॉब या बिजनेस में आज दोपहर तक आप अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। यदि कोई गंभीर प्रॉब्लम हो तो फिर आप अपने अजीजों से संपर्क साधना शुरू कर देते हैं। कभी - कभी कोई काम नहीं होने पर पूजा - पाठ की आवृति भी आप कर लेते हैं। ऐसा ही कार्यक्रम आज भी बन सकता है।

कुंभ :- दांपत्य जीवन में सहयोग और कला जगत में ख्याति पाने की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र से लाभ अवश्य होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर गौर करने से आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आज के दिन कोई एक्सट्रा ड्यूटी का चक्कर नहीं पड़े तो फिर किसी ताजा - तरीन मूवी को भी अपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं। शाम तक किसी की डिनर पार्टी में जाना भी लगभग तय रहेगा।

मीन :- किसी पिछली घटना से संबंधित कोई व्यवहार चमत्कृत कर सकता है। खान - पान की सावधानी रखें। किसी प्राकृतिक अवस्था या पर्यावरण की समस्या पर आपका ध्यान केन्द्रित हो सकता है। यदि कोई रिफॉर्म या सुधार आपके हाथ में हो तो तुरंत कर डालें। ऐसे कार्य से जहां आपकी ख्याति बढ़ेगी वहां कुछ हाई प्रोफाइल की नजर भी आप पर जाएगी और किसी बड़े राष्ट्रीय एजेंडे में आपकी शिरकत आगे चलकर पर्याप्त लाभ का दिला सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता कोई बाधा नहीं होती है। उम्र दराज लोग भी प्रेमी की तरह व्यवहार करते देखे गए हैं अपने को बदलें।

Posted by राजबीर सिंह at 6:20 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh