दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, महिला कांस्टेबल की मौत

दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक जवान ने शुक्रवार को फायरिंग की.

दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान ने एक महिला कांस्टेबल पर गोलियां चलाई.

जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई है.

थोड़ी देर बाद महिला कांस्टेबल की मौत हो गई.

इसके बाद सीआईएसएफ जवान ने खुद को भी गोली मार ली.

जवान की हालत भी गंभीर है.

गंभीर रूप से घायल जवान की भी मौत हो गई.

सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है. उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच संबंध थे.

सूत्रों ने बताया कि पुरुष कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मार ली.

अभी दोनों की पहचान होनी है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:45 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh