स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो में मुफ्त सवारी
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 5:01 am
इसे चलाने वाला रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोज सफर करने वाले यात्रियों के साथ कल और शनिवार को इस समारोह का आयोजन करने जा रहा है.
दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक ‘प्रदूषण और यातायात से आजादी’ नामक इस समारोह में आर जे शो, खेल, प्रश्नोत्तरी और कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के एक प्रवक्ता ने कहा, इसमें भाग लेने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे इसके अलावा स्मृति चिन्ह और अनेक निशानियां दी जाएंगी.
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोजाना सफर करने वाले सभी यात्रियों को तिरंगा दिया जाएगा.
विजेता प्रतियोगियों को सम्मान के तौर पर यात्रा टिकिट भी दिया जाएगा.