फिल्म "आरक्षण" से राजनेता आशंकित हैं : प्रकाश झा
ताजा खबरें, मनोरंजन 5:26 am
उन्होंने कहा कि नेताओं को लग रहा है कि फिल्म के बाद कुछ ग़लत हो सकता है.
प्रकाश ने बताया कि किसी भी राजनेता ने उनसे फिल्म को रिलीज से पहले दिखाने के लिए नहीं कहा है.
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आरक्षण एक सामाजिक-राजनीतिक फिल्म है जो जातिगत आरक्षण पर आधारित है.
पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि वह आरक्षण के निर्माता से फिल्म का विरोध करने वाले विधायकों को दिखाने का आग्रह करेगी.
गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा कि भले ही फिल्म को प्रदर्शित होने की अनुमति देने का अधिकार सेंसर बोर्ड के पास है पर यह सबकी जिम्मेदारी है कि कोई सामाजिक तनाव ना पैदा हो.
पनवेल से दो अधिवक्ताओं ने बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म के प्रोमो को आरक्षण विरोधी बताते हुए इसके प्रदर्शन को चुनौती दी है.
इस पर कोर्ट ने कोई भी फैसला सुनाने से पहले फिल्म देखने की इच्छा जताई है.