मार्था विनयार्ड में मनायेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति सालाना गर्मी की छुट्टियां
ताजा खबरें, देश-विदेश 11:21 pm
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रपति अगस्त के अंत तक अपने परिवार के साथ मार्था विनयार्ड जाने की योजना बना सकते हैं जैसा की वह पूर्व में करते रहे हैं.
कार्नी ने उन बयानों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ऐसा करके राष्ट्रपति देश के समक्ष उत्पन्न कर्ज और साख समस्या से निपटने के प्रति गंभीर नहीं हैं.
उन्होंने कहा, मैं नहीं समझता हूं कि राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताते हैं तो अमेरिका के लोगों को परेशानी होगी.
उन्होंने कहा, बहरहाल, अगर पूर्व में जिन लोगों ने इस पर गौर किया होगा तो उन्हें पता होगा कि राष्ट्रपति को छुट्टी जैसी को बात नहीं होती है.
ओबामा उस दौरान सतत संवाद बनाये रखेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक टीम के सम्पर्क में होंगे. अगर जरूरत पड़ी तो वापस भी लौट आयेंगे.
मार्था विनयार्ड पूर्वी मेसाच्यूसेट्स के पास एक द्वीप है जो वाशिंगटन से अधिक दूरी पर नहीं है.
उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रपति वह सब कुछ कर रहे हैं जैसा कि अमेरिकी लोग ऐसी परिस्थितियों में किसी राष्ट्रपति से उम्मीद करते हैं.
राष्ट्रपति का ध्यान प्रतिदिन अर्थव्यवस्था की हलचल पर है.