अन्ना का आंदोलन - पांचवा दिन _ मिनट दर मिनट खबर

'अन्ना रहे या ना रहे आंदोलन जारी रहे'. यह कहना है अन्ना हजारे का. पढ़िए पांचवें दिन का लाइव अपडेट

शुक्रवार को रामलीला मैदान में अन्ना ने अपना रुख और कड़ा करते हुए कहा कि ‘जन लोकपाल' विधेयक पारित नहीं हुआ तो वह अंतिम सांस तक अनशन जारी रखेंगे.



अन्ना पक्ष ने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे.



अन्ना हजारे मंगलवार सुबह दस बजे से ही अनशन पर हैं और आज उनके आंदोलन का पांचवां दिन है।

  • 23:50 : बरेली से कांग्रेस सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जनलोकपाल बिल को स्टैंडिंग कमेटी को सौंपा
  • 21:56 : रामलीला मैदान में जेबकतरों ने किरण बेदी की जेब काटी
  • 21:13 : रविवार को संतोष हेगड़े भी अन्ना के आंदोलन में शामिल होंगे
  • 20:17 : अन्ना समर्थक पूरे जोशोखरोश के साथ रामलीला मैदान में डटे हुए हैं
  • 20:16 : अन्ना के अनशन के पूरे हुए 106 घंटे
  • 20:08 : सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वो अन्ना हजारे की मुहिम के पूरी तरह पक्षधर है मगर जन लोकपाल मसौदे का मामला है उसमे कुछ संशोधन की जरुरत है
  • 19:03 : शाम हो चुकी है मगर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं
  • 19:00 : अन्ना ने पूरे किए अनशन के 105 घंटे
  • 18:57 : टीम अन्ना का बयान "3 दिन में पास हो सकता है बिल"
  • 18:49 : "अन्ना का ब्लड प्रेशर सामान्य"- डाक्टर नरेश त्रेहन
  • 18:49 : "अन्ना की सेहत ठीक" डाक्टर नरेश त्रेहन
  • 18:40 : "सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते" - केज़रीवाल
  • 18:39 : जबकि सरकारी लोकपाल बिल सरकार के पांच मंत्रियों ने बना डाला
  • 18:39 : केज़रीवाल ने कहा कि हम लोगों की पर्याप्त राय लेकर ही जनलोकपाल बिल लेकर आए हैं
  • 18:37 : केज़रीवाल ने कहा सरकार कमज़ोर लोकपाल बिल लेकर आई
  • 18:34 : डाक्टरों की टीम ने अन्ना हज़ारे का मेडिकल चेकअप किया
  • 18:32 : सरकार को हटाना हमारा मकसद नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने को ये आंदोलन है
  • 18:29 : स्थाई समिति का विज्ञापन धोखा-किरण बेदी
  • 18:27 : टीम अन्ना का कहना है कि "जनमत संग्रह करा ले सरकार"
  • 18:26 : आरएसएस के नाम पर बांटने की कोशिश
  • 18:26 : टीम अन्ना का कहना है कि आंदोलन को बांटने की कोशिश
  • 18:23 : अन्ना ने कहा कि ऐसे लोगों को मानसिक अस्पताल भेजा जाना चाहिए
  • 18:22 : अन्ना का बयान-हमें अमेरिका से जोड़ा ये इनका मानसिक दिवालियापन है
  • 18:20 : टीम अन्ना का बयान-सभी को अपनी बात कहने का हक
  • 14:28 : पीएम ने कहा कि किसी भी विधेयक को पारित करने में वक्त लगता है.
  • 14:28 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार मजबूत और प्रभावशाली लोकपाल के पक्ष में है.
  • 14:25 : पीएम ने कहा कि बिल के हर पहलू पर विचार करेंगे.
  • 14:24 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि हमें मजबूत बिल की जरूरत है.
  • 14:21 : उन्होंने कहा कि देश में मजबूत लोकपाल पर सहमति बननी चाहिए.
  • 14:21 : उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी में सभी का फैसला होना चाहिए.
  • 14:21 : अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की सिविल सोसायटी अपना मत दे.
  • 14:14 : अन्ना के अनशन के 100 घंटे पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके उत्साह और जज्बे में कोई कमी नहीं आई है.
  • 14:13 : उन्होंने कहा कि प्रजा के हाथ में सत्ता आनी चाहिए.
  • 14:12 : अन्ना ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ लोकपाल पर ही खत्म नहीं होगी, बल्कि चुनाव व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगी.
  • 14:11 : उन्होंने यह भी कहा कि देश के खजाने पर पहरेदारों ने कब्जा कर लिया है. उससे इसे मुक्त कराना है.
  • 14:10 : उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीन उनसे जबरदस्ती छीन रही है.
  • 14:09 : रामलीला मैदान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज है.
  • 14:09 : उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को भी लोकपाल के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए.
  • 14:09 : मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में नहीं लाया जाना चाहिए.
  • 14:09 : उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल और जन लोकपाल बिल दोनों में संसोधन हो तब एक बिल बने.
  • 14:08 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह अन्ना के साथ है.
  • 13:07 : गृह सचिव आर के सिंह अन्ना से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने अन्ना के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
  • 13:03 : केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह अन्ना से मिलने रामलीला मैदान पहुंचे हैं.
  • 12:55 : रामलीला मैदान में मनोज तिवारी देशभक्ति के गीत गाकर अन्ना समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं.
  • 12:54 : प्रशांत भूषण ने कहा कि यह उन्होंने भावावेष में आकर कहा था.
  • 12:46 : इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस बयान से सहमत नहीं हूं.
  • 12:46 : अन्ना टीम की सदस्य किरण बेदी ने शुक्रवार को मंच से 'अन्ना इज इंडिया, इंडिया इज अन्ना' का नारा लगाया था.
  • 11:13 : पीएमओ के राज्यमंत्री नारायण स्वामी ने टीम अन्ना को हद न पार करने की धमकी दी है.
  • 11:04 : रामलीला मैदान पर स्कूली छात्र बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
  • 11:02 : नकवी ने कहा कि अब वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ध्यान दें, वह इसकी अनदेखी न करें.
  • 10:58 : नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमरीकी हित में न्यूकीलियर डील करने के लिए सभी नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया था.
  • 10:55 : उन्होंने कहा कि सरकार ने इस विषय पर मक्कड़जाल ज्यादा फैला दिया है.
  • 10:54 : उन्होंने कहा कि मैंने इसे लेकर प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखी है.
  • 10:54 : बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जल्द से जल्द मजबूत लोकपाल बिल लाया जाना चाहिए.
  • 10:52 : अन्ना के आंदोलन की आंधी में इन्होंने मजहब की दीवार गिरा दी और अमन का नया पैगाम बनकर दिल्ली कूच करने का इरादा भी जताया है.
  • 10:51 : हाशिम अंसारी ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अन्ना की बात नहीं सुनी गई तो कांग्रेस का हश्र वैसा ही होगा जैसा इंदिरा गांधी का आपातकाल के बाद हुआ था.
  • 10:50 : महंत ज्ञानदास का कहना है कि पूरा संत समाज अन्ना के साथ है क्योंकि अन्ना हजारे नेक इंसान हैं और अच्छा काम कर रहे हैं.
  • 10:50 : अन्ना की भ्रष्टाचार की मुहिम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास और बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई मोहम्मद हाशिम अंसारी साथ-साथ आ गए हैं.
  • 10:19 : अन्ना पक्ष का कहना है कि सरकार का बिल पर राय मांगना समय की बर्बादी है.
  • 10:18 : अन्ना का वजन 3.5 किलोग्राम कम हो गया है.
  • 10:17 : अन्ना के समर्थक मैदान में लोगों की सेवा भी कर रहे हैं. कोई मुफ्त चाय बांट रहा है, तो कोई खान की अन्य चीजें बांट रहा है.
  • 10:11 : दिल्ली पुलिस मैदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगा रही है.
  • 10:10 : रामलीला मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.
  • 10:09 : अन्ना मंच पर बैठे हुए हैं और मंच से नारे लगाए जा रहे हैं.
  • 10:05 : अन्ना ने कहा कि चोरों से नहीं, पहरेदारों से देश को खतरा है.
  • 10:04 : अन्ना मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि थोड़ी कमजोरी है पर मैं बिल्कुल ठीक हूं.
  • 10:02 : अन्ना हजारे मंच पर पहुंच गए हैं.
  • 9:47 : साधू-संत भी अन्ना के समर्थन में आगे आए हैं.
  • 9:34 : पूरे देश में अन्ना के समर्थन में आंदोलनों का दौर जल रहा है.
  • 9:32 : महिलाएं भी अन्ना के समर्थन में रामलीला मैदान में आ रही हैं.
  • 9:29 : रामलीला मैदान पर लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है.
  • 9:27 : बच्चे स्कूल छोड़कर अन्ना के समर्थन में रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं.
  • 8:46 : अन्ना हजारे 10 बजे मंच पर आएंगे.
  • 8:45 : डॉक्टरों की टीम ने अन्ना का स्वास्थ्य परीक्षण किया. उनका ब्लड प्रेशर सामान्य है.
  • 8:43 : एक अन्ना समर्थक ने रामलीला मैदान में गीत के माध्यम से देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अन्ना की अगुवाई में आंदोलन का समर्थन किया.
  • 8:33 : देवघर बैजनाथ धाम में अन्ना के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनके समर्थकों ने हवन किया और पूजा की.
  • 8:21 : रामलीला मैदान में नांच और गाकर अन्ना समर्थक सभी का उत्साह बढ़ा रहे हैं.
  • 8:09 : रामलीला मैदान में अन्ना समर्थक 'भारत माता की जय'. 'अन्ना तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे लगा रहे हैं.
  • 8:06 : उन्होंने कहा कि सरकार संसद और स्थाई समिति में बहुमत में है और हम चाहते हैं कि सरकार संसद के इसी सत्र में हमारे जन लोकपाल विधेयक को पेश करे और 30 अगस्त तक उसे पारित करे.
  • 8:05 : अन्ना हजारे ने कहा कि यदि सरकार 30 अगस्त तक विधेयक पारित नहीं करती तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा.
  • 8:02 : रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है.
  • 8:01 : अन्ना ने कहा, ‘जब तक प्राण हैं तब तक अनशन करुंगा यह निर्णय कर चुका हूं.’
  • 8:00 : टीम अन्ना ने कहा कि सरकार की तरफ से अभी तक वार्ता का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.
  • 8:00 : कांग्रेस ने कहा कि यदि अन्ना हजारे की टीम लोकपाल के मुद्दे पर उससे संपर्क करती है तो वह बातचीत के लिए तैयार है.
  • 7:59 : रामलीला मैदान में शांति से गुजरी पहली रात.
  • 7:58 : अन्ना हजारे के अनशन आज पांचवां दिन है.

Posted by राजबीर सिंह at 7:42 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh