लक्ष्मी एक्सेस कम्युनिकेशस सिस्टम्स प्राइवेट ने उतारा स्लेट कंप्यूटर

दस हजार रुपये में लैपटाप का सपना अभी जमीनी स्तर पर भले ही साकार नहीं हो पाया लेकिन स्लेट कंप्यूटर जरूर मोबाइल की कीमत में मिलने लगे हैं.

देशी ही कंपनी ने 6,250 रुपये मूल्य का स्लेट कंप्यूटर बाजार में उतारा जबकि हफ्ते भर पहले ही एयरटेल और रिलायंस ने अपने स्लेट कंप्यूटर पेश किए थे.

बेंगलूर की लक्ष्मी एक्सेस कम्युनिकेशस सिस्टम्स प्राइवेट ने मेग्नम ब्रांड के स्लेट कंप्यूटर के कई मॉडल पेश किए हैं जिनकी कीमत 6,250 रु से 35,000 रूपये के बीच है.

कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार जैन का कहना है कि वे इस प्रौद्योगिकी व सुविधा को आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और जनवरी 2010 में पहली बार बाजार में उतरने के बाद उसने लागत घटाने आदि पर व्यापर अनुसंधान किया है.

लेक्स के टैबलेट पीसी में एंड्रायड, वाई फाई, इमेल, सोशल नेटवर्किग, पीसी यूटिलिटी, यूएसबी, एमपी3 प्लेयर, वीडियो प्लेयर तथा ईबुक जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

जैन ने कहा कि ग्राहक उसके उत्पाद को ईएमआई में भी खरीद सकते हैं और इसके लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक, स्टेंडर्ड चार्टर्ड बैंक तथा एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख वित्तीय संस्थानों से गठजोड़ किया है.

इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ईएमआई 650 रुपये से शुरू होगी.

इसी के साथ कंपनी ने विशेष शोरूम खोलने की घोषणा की है.

कंपनी की 2011-12 में देशभर में ऐसे 10,000 शोरूम खोलने की योजना है और वह 800 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है.

Posted by राजबीर सिंह at 7:14 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh