राखी सांवत ने कहा - अन्ना राम , अरविंद केजरीवाल रावण

राखी सांवत ने अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल को रावण तक कह डाला.

अपने बड़बोलेपन के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी सांवत भला अन्ना आंदोलन पर कैसे चुप रह सकती थी.



...तो उन्होंने अन्ना को राम का दर्जा दिया लेकिन उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल को रावण तक कह डाला.



उन्होंने कहा सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हमारी भलाई के बारे में सोचते है और मैं (राखी सांवत) उनकी बहुत इज्जत करती हूं.



राखी ने कहा अरविंद केजरीवाल अन्ना का सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर उन्हें हमारे भले की इतनी ही चाह है तो अन्ना को भूखे रखने की बजाय वे खुद क्यों भूखे नहीं है.



राखी ने कहा उन्हें अन्ना टीम बिल्कुल भी पसंद नही है.



राखी का कहना है कि अन्ना टीम खुद तो मजे से खा-पी रही है और अन्ना जी भूखे अनशन पर बैठे है.

अपने बयान के माध्यम से राखी ने अन्ना जी से अनुरोध किया कि उसे अन्ना की हेल्थ की बहुत चिंता है और वो अपना अनशन तोड़ कर अपनी हेल्थ पर ध्यान दें.





बाबा रामदेव से शादी करेंगी राखी!



राखी सांवत बाबा रामदेव से शादी करना चाहती हैं ये बात राखी सावंत ने दिल्ली में कही.



दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मैडम ने बाबा रामदेव के बारे में हैरत अंगेज बातें कह डाली जिसे सुनकर लगा कि ये राखी है जो कुछ भी कह सकती है.



दिल्ली के प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंची राखी से किसी ने पूछा कि वो शादी कब कर रही हैं तो उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि जिस दिन बाबा रामदेव तैयार हो जायेगें उस दिन वो शादी कर लेगीं.



राखी ने कहा कि वो बाबा से काफी प्रभावित हैं, बस वो उनकी हां का इंतजार कर रही है. वो दुनिया के लिए बाबा रामदेव होगें लेकिन मेरे लिए तो स्वामी रामदेव हैं.



राखी बाबा रामदेव को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती है. एक कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने कहा कि अगर बाबा रामदेव शादी के लिए हां कर देते हैं तो वह उनके साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं.



राखी ने कहा कि वह पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से विवाह करना चाहती थी. लेकिन सोनिया गांधी के रहते यह संभव नहीं है.



फिलहाल इस समय उनके दिलो-दिमाग पर बाबा रामदेव छाये हुए हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 6:20 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh