"द ग्रेट खली" ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थन किया

डब्ल्यूडब्ल्यूएफके पहलवान द ग्रेट खली ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थन किया है.

खली के प्रवक्ता ने बताया, "खली ने अन्ना का समर्थन किया है. उन्होंने समाज से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों से समर्थन का आह्वान किया है."

खली के प्रवक्ता का कहना है कि सरकार और अन्ना के बीच जारी गतिरोध से खली चिंतित हैं. खली इस समय अमेरिका में हैं.

खली की ओर से बयान जारी कर कहा गया है, "मैं किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन अन्ना का आंदोलन राष्ट्र के हित में है."

उन्होंने कहा कि व्यस्त क्रार्यक्रम होने के बावजूद वह टेलीविजन चैनलों के जरिए इस मुद्दे पर नज़र बनाए हुए हैं.

मालूम हो कि 74 वर्षीय गांधीवादी अन्ना हजारे के अनशन का आज 12वां दिन है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:20 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh