गुजरे जमाने के महान अभिनेता शम्मी कपूर का मुंबई में निधन
ताजा खबरें, देश-विदेश 9:26 pm
वे 79 वर्ष के थे। शम्मी का निधन सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शम्मी का निधन हुआ। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से शम्मी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
वह सप्ताह में तीन बार डायलिसिस के लिए जाया करते थे।
1953 में पहली बार शम्मी कपूर ने 'जीवन ज्योति' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने शम्मी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बिग बी अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त की है।