ऑफिस में काम करने से दिमाग पर पड़ता है असर

क्या आप सुसज्जित खुले ऑफिस में काम करते रहते हैं? ऐसी स्थिति में आपके लिए एक चौंकाने वाली खबर है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में काम करने से आपके दिमाग पर असर तो पड़ता ही है, आपकी उत्पादकता भी कम हो जाती है.

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि आधुनिक कार्यालयों की हलचल से कर्मियों की स्थिति में 32 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है जबकि उनकी उत्पादकता में 15 फीसद तक की उल्लेखनीय कमी आ जाती है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक खुले हुए कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के दिमाग में अवांछित गतिविधियां पैदा होती है.

'द टेलीग्राफ’ की खबरों के मुताबिक, साफ-सुथरे और कागजविहीन मेज से भी कर्मचारियों के दिमाग पर इसी प्रकार का असर पड़ता है.

शोधकर्ता डा. जैक लेविस ने कहा, 'खुले कार्यालयों का निर्माण इस मकसद से किया जाता है कि इससे लोगों के बीच आसानी से आवाजाही होगी और एक दूसरे के बीच संवाद भी आसानी से हो सकता है. लेकिन ऐसा होता नहीं.

उन्होंने कहा, 'यदि आप किसी काम में लीन होते हैं और पास में फोन की घंटिया बजती है तो आप जिस चीज पर एकाग्र हो रहे होते है उसकी एकाग्रता बरबाद हो जाती है. हो सकता है कि उस वक्त आप उससे अवगत नहीं हों, लेकिन आपका दिमाग इन भटकाव पर जाता है.’

एक्जीटर विश्वविद्यालय के एक मनोविज्ञानी डा. क्रैग नाइट कहते हैं कि आधुनिक कार्यालयों में लोगों को काम करने वाली मेजों या दीवारों पर अपनी मनपसंद साज-सज्जा की छूट नहीं होती है. इससे कर्मियों को मदद नहीं मिलती.

नाइट के अनुसार यदि कर्मियों को अपने कार्यस्थल को अपने पसंद से ढालने की छूट दी जाती है तो उनका प्रदर्शन में सुधार हो सकता है.

Posted by राजबीर सिंह at 5:57 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh