एम्मा स्टोन और ओलिवा वाइल्ड 'रेवलान' की अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनी
Posted by राजबीर सिंह
ताजा खबरें,
मनोरंजन
6:31 pm
हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा स्टोन और ओलिवा वाइल्ड सौंदर्य प्रसाधान उत्पाद 'रेवलान' की अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं. दोनों अभिनेत्रियां अगले साल से इस उत्पाद के प्रचार अभियान में शामिल होंगी.
रेवलान के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐलन एनीस ने कहा कि दोनों अभिनेत्रियां आकर्षक और खूबसूरत हैं और हमारे ब्रांड के लिए उपयुक्त हैं.
गौरतलब है कि एम्मा और ओलिवा मशहूर अभिनेत्रियों केट हड्सन, हैली बेरी, केट मॉस और जेसिका अल्बा के पद्चिन्हों पर चल रही हैं, जो पहले इस ब्रांड में शामिल हो चुकी हैं.

Posted by राजबीर सिंह
at 6:31 pm.