अमिताभ बच्चन को विदा करने आये उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी
अन्य राज्य, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 2:59 am
अपनी आगामी फिल्म 'आरक्षण' के प्रचार लिये पटना पहुंचे हिंदी फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन का यह दौरा पूरे जोशो खरोश के साथ खत्म हुआ. उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी उन्हें हवाई अड्डे पर विदाई देने आये.
देश के कोने-कोने में अपनी बहुचर्चित फिल्म का प्रचार कर रहे 68 वर्षीय अभिनेता सुशील मोदी के इस व्यवहार से बेहद प्रभावित हुये हैं.
बिग बी ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, ''पटना हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार जी न केवल मुझसे मिलने आये बल्कि मुझे विदाई भी दी. मैं इससे बहुत प्रभावित हूं."
अभिनेता ने अपने बिहार दौरे के दौरान वहां के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद भी लिया.