दिल्ली पुलिस बताए कहाँ से आया संसद में दिखाया गया पैसा ? : सुप्रीम कोर्ट
ताजा खबरें, देश-विदेश 3:04 am
गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की थी.कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने अब तक की जांच पर अंसंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अब तक यह बताने में कामयाब नहीं हो पाई है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में हुए नोट के बदले वोट मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक सुहेल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को गिरफ्तार कर चुकी है और रेवती रमण सिंह तथा अशोक अर्गल से पूछताछ की है.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा 15 जुलाई को जांच को लेकर संवेदनाहीन रवैये के लिये नाखुशी जताये जाने पर दिल्ली पुलिस हरकत में आई थी.
सक्सेना पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनको 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. उन पर 22 जुलाई 2008 को भाजपा सांसदों को केंद्र सरकार के खिलाफ विश्वास मत के दौरान वोट के बदले नोट देने का आरोप था.
दूसरी गिरफ्तारी हिंदुस्तानी की थी जिन्होंने बिचौलिये की भूमिका निभाई. इन भाजपा सांसदों को विश्वास मत के दौरान कथित रूप से रिश्वत दी गयी.