लोकपाल बिल को लेकर सरकार ने मांगी जनता की राय

जनलोकपाल बिल के खिलाफ सरकार भी अपना लोकपाल बिल लेकर जनता के पास पहुंच गई है.

संसद की स्थायी समिति ने अखबारों में विज्ञापन देकर सरकारी लोकपाल बिल पर लोगों की राय मांगी है.

सरकार ने चार अगस्त 2011 को लोकसभा में जिस लोकपाल को रखा है वह अभी स्टैंडिंग कमेटी में है, जिसे राज्यसभा के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी देख रहे हैं और तीन महीने के अंदर इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है.

स्टैंडिंग कमेटी ने बिल के सभी प्रारूप को जनता और अलग-अलग संस्थाओं से सामने उनके विचार जानने के लिए रखा है.

कोई भी सरकार के इस लोकपाल बिल पर अपना विचार हिन्दी या अंग्रेजी में 15 दिनों के भीतर भेज सकता है.

पता है श्री केपी सिंह, निदेशक राज्य सभा सेकरेटेरियट, 201, सेकेंड फ्लोर, पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली-01.

आप अपने विचार मेल भी कर सकते हैं. मेल आईडी है kpsingh@sansad.nic.in

इसके अलावा जो अपने विचार कमेटी के सामने उपस्थित होकर कहना चाहते हैं, कह सकते हैं.

सरकारी लोकपाल बिल को गजट ऑफ इंडिया में छापा गया है.

वहीं अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने सरकार के इस विज्ञापन को वक्त की बर्बादी बताया.

Posted by राजबीर सिंह at 11:01 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh